देशभर में जनगणना के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। दो चरणों में होने वाली जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। इसमें मकानों की गिनती की जाएगी। जनगणना का मुख्य एवं दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा जिसमें जनसंख्या की जानकारी ली जाएगी।
मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने पं. दीनदायल उपाध्याय की प्रतिमा के निकट विकसित नमो वन का अवलोकन कर रुद्राक्ष का पौधा रोपा।














